Harbingers - Infinity War (जिसे पूर्व में Ouroboros Project के नाम से जाना जाता था) एक रोल-प्लेइंग गेम है, जो कलात्मकता की दृष्टि से काफी हद तक Terrific Persona 5 से मिलता-जुलता है। इस रोल-प्लेइंग गेम यानी RPG में एक खास विशिष्टता यह है कि इसमें ऐतिहासिक चरित्रों की एक मंडली है, जिन्हें एनिमे की शैली में पुनर्स्थापित किया गया है: जोन ऑफ आर्क, निकोला टेसला, क्लियोपैट्रा, एवं ऐसे ही कई और ऐतिहासिक चरित्र।
Harbingers - Infinity War में लड़ाइयाँ स्वचालित तरीके से होती हैं, हालाँकि आपको दुश्मनों पर विजय हासिल करने के लिए एक सटीक टीम चुननी होगी। इन लड़ाइयों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें प्रत्येक चरित्र के पास आक्रमण का कोई विशेष तरीका होता है। ये तरीके अंत में आपके सामने आनेवाले विशालकाय दुश्मनों पर जीत हासिल करने के लिए अत्यंत जरूरी हैं।
जैसे-जैसे आप इस गेम में आगे बढ़ते जाते हैं आपके दल में चरित्रों की संख्या बढ़ती जाती है, हालाँकि आप उन्हें गाचा प्रणाली के जरिए भी हासिल कर सकते हैं। उन्हें अपग्रेड करने के लिए आपको उन्हें अस्त्रों से सुसज्जित करना होगा, और उनकी विशिष्टताओं में सुधार करने के लिए एक दिलचस्प प्रणाली का इस्तेमाल करना होगा।
Harbingers - Infinity War सचमुच एक मज़ेदार JRPG है, जिसमें आपको सौंदर्यबोध से युक्त लड़ाइयों का अनुभव लेने का अवसर मिलेगा। Persona 5 की शैली के ग्राफ़िक्स की वजह से इसका स्वरूप अत्यंत आकर्षक हो जाता है, खासकर यह देखते हुए कि इसकी मदद से आप ज़ूलियस सीज़र एवं अल्बर्ट आइंस्टीन के एनिमे संस्करण के साथ खेल भी सकते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Harbingers - Last Survival के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी